Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 Online Apply कैसे करें? पात्रता, लाभ और ज़रूरी दस्तावेज़ों की पूरी सूची

By: Lavkush Sah

On: September 19, 2026

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 : आप सभी बिहार के लोगो को बता दे की यदि आप भी अपना खुद का नर्सिंग यानी की (पौधशाला ) खोलना चाहते है तो आपको सरकारी के तरफ से Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana के तहत आपको सब्सिडी दिया जा रहा है ,जिसके लिए आपको इस योजना के सभी योग्यता ,पात्रता और आयु सीमा की जानकारी होना जरुरी है |

दोस्तों यदि आप अपने गावं में निजी पौधशाला लगा कर कमाई करना चाहते है तो आपको सरकार के तरफ से चलाई जा रही Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana के बारे में जानना चाहिए आपको इस लेख में पूरी जानकारी दिया गया है की आप कैसे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है ,इसका क्या पात्रता है ,आयु सीमा और कौन कौन से जरुरी दस्तावेज लगेंगे इसके बारे में भी बताया गया है ,जिसे आप अंत तक जरुर देखेक |

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026: Overview

Department Nameभारतीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
Scheme Nameमुख्यमंत्री निजी पौधशाला पॉप्लर योजना
Post NameBihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026
Post TypeSarkari Yojana
Application ModeOffline
Application Start Dateआवेदन शुरू हो चूका है
Official Websitestate.bihar.gov.in/forest/CitizenHome

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 क्या है ?

आप सभी को बता दे की बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा उद्यान विभाग के तरफ से बिहार मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना (Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana) को चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उदेश्य है हरियाली को बढ़ावा देना (कृषि वानिकी/बागवानी) और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी किसानों, युवाओं और जीविका दीदियों को रोजगार व अतिरिक्त आमदनी के अवसर देना है।

इस योजना के तहत बिहार सरकार के तरफ से अलग अलग प्रजाति के पौधे जैसे की पॉप्लर प्रजाति, फलदार और औषधीय पौधे के लिए पौधशाला/नर्सरी लगाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है ,जिसके लिए आपको निचे इस लेख में आवेदन करने के बारे में पूरी जानकारी के साथ साथ इसमें लगाने वाले सभी जरुरी दस्तावेज की जानकारी भी दिया गया है जिसे आप अंत तक जरुर देखे |

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 का मुख्य उदेश्य क्या है ?

बिहार सरकारक के तरफ से इस योजना को शुरू करने के पीछे कुछ महत्वपूर्ण उदेश्य रखा गया है ,जिसके बारे में आपको निचे पूरी जानकारी सूचि में बताया गया है –

  • पॉप्लर पेड़ की नर्सरी: सरकार से मुफ़्त पौधे और पैसा दोनों: -अगर आपके पास खाली ज़मीन है और आप कमाई का कोई नया जरिया ढूंढ रहे हैं, तो सरकारी के तरफ से चलाई जारी यह योजना आपके बहुत काम की है। इस योजना के तहत, सरकार आपको एक एकड़ ज़मीन पर लगाने के लिए पॉप्लर प्रजाति के 10,000 पौधे (कटिंग) बिल्कुल फ्री में देगी। आपको पौधों के लिए एक भी रुपया नहीं खर्च करना है। इसके बाद, जैसे-जैसे पौधे बड़े होंगे और सुरक्षित बचे रहेंगे, सरकार उनके रखरखाव के लिए तय की गई प्रोत्साहन राशि तीन आसान किस्तों में सीधे आपके बैंक खाते में भेज देगी
  • छोटी नर्सरी योजना: फल-फूल का बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख की मदद :- अगर आप फलदार पेड़, रंग-बिरंगे फूल या औषधीय (जड़ी-बूटी) पौधों की एक आधुनिक नर्सरी खोलना चाहते हैं, तो उद्यान विभाग आपकी बड़ी मदद कर रहा है। इस बिजनेस को शुरू करने में अगर ₹20 लाख तक की लागत आती है, तो सरकार आपको 50% यानी पूरे ₹10 लाख तक की सब्सिडी (अनुदान) देगी। यानी आधा खर्च सरकार खुद उठाएगी। यह पैसा किसी बिचौलिए के पास नहीं जाएगा, बल्कि DBT के माध्यम से दो किस्तों में (पहले 60% और फिर 40%) सीधे आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 के महत्वपूर्ण तिथि

आप सभी लोगो को बता दे की सरकार के तरफ से इस योजना के बारे में अधिकारिक सूचना जारी करने के बाद से ही आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और साथ ही साथ आपको इसके अंतिम तिथि भी निर्धारित किया गया है जिसके बारे में आपको निचे पूरी जानकरी दिया गया है |

  • अधिकारिक सूचना जारी होने की तिथि : 17 सितम्बर 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि : 17 सितम्बर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अक्टूबर 2026

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 का लाभ सिर्फ इन जिला में मिलेगा

आप सभी को बता दे की बिहार सरकार के तरफ से इस योजना को शुरू करने के बाद लोगो यह बहुत बड़ा सवाल है की क्या हमें इस योजना का लाभ मिलेगा ,लेकिन आपको बता दे की सरकार के तरफ से कुछ जिला ही निर्धारित किया गया है जो की बिहार से सिर्फ उतरी बिहार में इस योना का लाभ दिया जायेगा –

  • वैशाली (Vaishali)
  • समस्तीपुर (Samastipur)
  • मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur)
  • दरभंगा (Darbhanga)
  • बेगूसराय (Begusarai)
  • खगड़िया (Khagaria)
  • पूर्णिया (Purnia)
  • कटिहार (Katihar)
  • अररिया (Araria)
  • किशनगंज (Kishanganj)
  • पूर्वी चंपारण (East Champaran)

बिहार सरकार के तरफ से इस योजना का लाभ सिर्फ इन 12 जिला में ही दिया जायेगा क्युकी पॉप्लर प्रजाति की पौधशाला (नर्सरी) लगाने के लिए यहाँ की मिट्टी और पानी इसके लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं।

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 के लिए पात्रता

यदि आप भी अपना खुद का नुर्सरी खोलना चाहते है तो सरकार के तरफ से जारी इस योजना के तहत आवेदन करके इसका लाभ ले सकते है लेकिन आपको इसके सभी पात्रता को पूरा करना होगा जिसके बारे में आपको निचे बताया गया है –

  • बिहार के मूल निवासी: इस योजना का फायदा सिर्फ और सिर्फ बिहार के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं, तभी आप इस फॉर्म को भर सकते हैं।
  • ज़मीन की ज़रूरी शर्तें (Land Requirement): आवेदन करने के लिए आपके पास खुद के नाम पर ज़मीन होनी चाहिए। अगर खुद की ज़मीन नहीं है, तो घबराने की बात नहीं है—आप कम से कम 3 साल के लिए रजिस्टर्ड लीज (Registered Lease Deed) पर ली गई ज़मीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • किस नर्सरी के लिए कितनी ज़मीन चाहिए?
  • पॉप्लर पौधशाला के लिए: आपके पास कम से कम आधा एकड़ और अधिकतम 3 एकड़ तक ज़मीन होनी चाहिए।
  • छोटी नर्सरी योजना के लिए: आपके पास 0.4 हेक्टेयर से लेकर 1 हेक्टेयर तक ज़मीन का होना ज़रूरी है।
  • कैसी होनी चाहिए ज़मीन की स्थिति? आपकी ज़मीन एकदम समतल और थोड़ी ऊंचाई पर होनी चाहिए, जहाँ जल-जमाव (Waterlogging) की समस्या न हो। यानी बारिश के दिनों में वहाँ पानी नहीं लगना चाहिए। इसके साथ ही, पौधों को पानी देने के लिए बोरिंग या नलकूप (सिंचाई की पक्की व्यवस्था) होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाते में ज़रूरी बैलेंस: अगर आप पॉप्लर नर्सरी स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट में कम से कम ₹20,000 प्रति एकड़ के हिसाब से पैसे होने चाहिए। यह रकम इसलिए ज़रूरी है ताकि शुरुआती दिनों में आप पौधों की देखरेख और खाद-पानी का खर्च आसानी से उठा सकें।
  • इन लोगों को मिलेगी पहली प्राथमिकता: वैसे तो कोई भी व्यक्तिगत किसान इसके लिए अप्लाई कर सकता है, लेकिन सरकार जीविका दीदियों (Jeevika Didis), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और प्रगतिशील किसानों को इस योजना में विशेष प्राथमिकता देती है।

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ ज़रूरी कागज़ात होना चाहिए जिसके बाद ही आप फॉर्म भरे आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेज़ों (Documents) की एक फाइल तैयार करके अपने पास रख लें |

  • पहचान पत्र (ID Proof): आवेदक का आधार कार्ड होना सबसे ज़रूरी है, क्योंकि इसी से आपकी पहचान की पुष्टि होगी।
  • ज़मीन के कागज़ात (Land Documents): यदि ज़मीन आपकी खुद की है, तो आपके पास भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र (LPC) या हाल ही की अपडेटेड (Current) लगान रसीद होनी चाहिए।
    यदि ज़मीन किराए या लीज पर ली गई है, तो कम से कम 3 साल की रजिस्टर्ड लीज डीड (Lease Deed) की फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है।
  • बैंक खाता पासबुक (Bank Account Details): आपकी बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड साफ़ दिख रहा हो। ध्यान रहे, आपका बैंक खाता आधार कार्ड और DBT (Direct Benefit Transfer) से लिंक होना चाहिए, ताकि सरकार का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में आ सके।
  • पते का प्रमाण (Address Proof): आप बिहार के ही रहने वाले हैं, इसके सबूत के तौर पर आपके पास वैध निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यह केवल SC/ST (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) वर्ग के आवेदकों के लिए ज़रूरी है। चूंकि सरकार इस वर्ग को प्राथमिकता देती है, इसलिए इसका लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र ज़रूर लगाएं।
  • अन्य ज़रूरी चीज़ें: आपका चालू मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो तो बेहतर है) और हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

Bihar Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करे ?

यदि आप सभी लोग उपर दिए गए सभी पात्रता और योग्यता को पूरा कर लिए है तो आप सभी लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा ,जिसके लिए आपको अपने स्थानीय वन क्षेत्र कार्यालय या वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जाना होगा |

जिसके बाद आपको इस Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana का आवेदन फॉर्म लेना है और सभी जानकरी दर्ज करने के बाद और सभी जरुरी दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ लगाये और कार्यालय में जमा कर दे |

Join WhatsApp

Join Now

Mukhymantri Niji Paudhshala Yojana 2026 Important Link

Official NoticeClick Here
Join WhatsappClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

Lavkush Sah

नमस्कार! मैं लवकुश कुमार हूँ, एक डिजिटल कंटेंट राइटर और biharmitra.in का संस्थापक। पिछले 4 वर्षों से मैं बिहार के युवाओं और नागरिकों को सबसे सटीक और तेज सरकारी नौकरियों (Bihar Jobs) और सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) की जानकारी पहुँचा रहा हूँ। मेरा उद्देश्य हर सरकारी अपडेट को सरल भाषा में आप तक पहुँचाना है ताकि कोई भी अवसर आपके हाथ से न छूटे।